विश्वविद्यालयीन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों ने एकदिवसीय आंदोलन किया-कामकाज ठप हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने आज एकदिवसीय आंदोलन कर विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण,अंशदान कटौती की राशि को वापस देने आदि की मांग करते हुए विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सोनकर ने बताया है कि लगातार आंदोलन के बाद भी राज्य सरकार व केंद्रीय अनुदान द्वारा नियमितिकरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

आंदोलनकारिर्यों की सभा को कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने संबोधित किया तथा विगत 20- 25 वर्ष से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के शोषण, विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के बीच में भेदभाव तथा मोदी की गारंटी लागू न होने पर नाराजगी व्यक्ति की है।

श्री झा ने आंदोलनकारियों से कहा बटोगे तो कटोगे इसलिए एक रहोगे तो नेक रहोगे और आपकी मांगे पूरी होगी। उन्होंने आंदोलनकारी के मांगों को जायज निरूपित करते हुए तत्काल पूर्ण करने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। आंदोलन का समर्थन प्रदीप कुमार मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संध एवं श्रवण सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने किया है। रवि शंकर शुक्ल वि वि के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के काशी राम चंदेल अध्यक्ष, अविरल धनगर सचिव आदि ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *