शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना में पहुंचे अमित बघेल


पाटन। 10 दिसम्बर को देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पाटन के तरीघाट मे स्थापित की गई इस कार्यक्रम में “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ” के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय यादव शामिल हुवे, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे अमित बघेल ने तरीघाट के सरपंच अशोक साहू व ग्राम के सभी नागरिकों को मूर्ति स्थापना के लिए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक तरफ सत्ता प्राप्ति के लिए लोगों को जाति धर्म मे बांटने का काम हो रहा है तो दूसरी तरफ “जात पात के करव बिदाई छत्तीसगढ़िया भाई-भाई” छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के इस विचार को अपनाकर सरपंच अशोक साहू ने शहीद वीर नारायण की प्रतिमा स्थापित करवाया हम सबको गर्व है, ऐसे विचारधारक सरपंच बनेंगे तभी छत्तीसगढ़ में पुरखों को सही सम्मान मिलेगा।


शहीद वीर नारयण ने सिर्फ आदिवासी समाज को बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ाई नहीं लड़ी थी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और भारत माँ को आजादी दिलाने संघर्ष किया लेकिन कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए इस महान क्रांतिकारी को समाज विशेष के पुरखा पुरोधा के रूप में प्रस्तुत किया और जातिगत आधार पर लोगों को बांटने भ्रम फैलाया।
पाटन में किसान के फसल जलाए जाने वाली घटना पर कहा कि नशे मे ही यह घटना कारीत किया गया है, शासन प्रशासन उचित मुआवजा देवे अन्यथा किसान के हित मे बड़े आंदोलन के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी तैयार है,यह सरकार अपराध पर लगाम कसने में नाकाम है।
“छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना” के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने परदेशिया पुरखा जिनका छत्तीसगढ़ में कोई योगदान नही उनके त्योहार जिनका छत्तीसगढ़िया लोगों से कोई सम्बंध नहीं उनकी छूट्टी रद्द नहीं कर परदेशिया प्रेम व शहीद वीर नारायण जी के शहादत दिवस में मिलने वाली छुट्टी को रद्द करके छत्तीसगढ़िया पुरखा का अपमान किया है चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ महतारी का कहीं जिक्र नहीं राज्योत्सव में भी मंत्रियों के बड़े बड़े पोस्टर लगवाए गए मगर छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों को दर्शाया नहीं गया यह सरकार छत्तीसगढ़िया युवाओं को रोजगार देने के बजाय शराब के नशे में धकेलने का प्रयास कर रही है ऐसे सरकार और ऐसे विचार वाले राजनीतिक दल को छत्तीसगढ़ से बाहर करना होगा, तभी छत्तीसगढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा , यह दिसम्बर माह पूजनीय गुरु बाबा घांसीदास जी की जयंती गुरु पर्व का महीना है उन्होंने मनखे मनखे एक समान का विचार समस्त समाज के उत्थान के लिए दिया था लेकिन ऐसे महान पुरखा को एक जाति का पुरखा बताकर छत्तीसगढ़ियों को भटकाने व आपस में लड़ाने का ख्वाब किसी का भी पूरा नहीं होगा” छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना” बाबा घांसीदास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया को दिखाएगा कि छत्तीसगढ़ धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से कितना मजबूत है, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी महिला विंग रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नाग ने कहा कि बाहर से आये पाखंडी हमे धर्म की परिभाषा न सिखाएँ हम आज भी स्नान करके प्रतिदिन सूर्य नारायण को अर्ध देते हैं आजकल के बच्चे साल में एक दिन चरिहा बोहकर अर्ध देने वालों के पीछे दौड़ रहे हैं, बाहरी लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ में पश्चिमी सभ्यता पांव पसार रही है,हमे हमारे बुजुर्गों के बनाये गौरवशाली इतिहास व संस्कृति को पुनः स्थापित करना पड़ेगा वर्ना छत्तीसगढ़ भारत के नक्शे से गायब हो जाएगा,
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका विनीता ढीमर उतई का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था मंच संचालन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुरुग ग्रामीण के अध्यक्ष मधुकांत साहू ने किया, कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर जिलाध्यक्ष गोपी साहू , रायपुर शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रहलाद साहू ,JCP रायपुर महिला जिला महामंत्री उषा श्रीवास,जिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग सचिव भूपेंद्र साहू, एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना दुर्ग के पदाधिकारियों, सेनानियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *