धौराभांठा में 15 दिसंबर को शहीद वीर नारायण बलिदान दिवस का आयोजन


पाटन। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज धौराभांठा द्वारा 15 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस का आयोजन बाजार चौक धौराभांठा में किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कलश शोभायात्रा के साथ होगी। दोपहर 12 बजे से अतिथियों का उद्बोधन मंचीय कार्यक्रम में आदिवासी युवक युवतियों द्वारा पड़की, सुआ एवं आदिवासी कला संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि संतलाल कोड़प्पा अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज, विष्टि अतिथि दुर्गा नेताम जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती रत्ना पडोटी जनपद सदस्य पाटन,
अभय राम ठाकुर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सुरपा, धनाजी राम पडोटी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भांठागांव, बरन सिंह पडोटी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कौही, मोहन नेताम परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बोरीद, जगनू राम मंडावी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष देमार, रामसुमेर कतलम परिक्षेत्रीय अध्यक्ष धौराभांठा एवं सचिव पाटन राज होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *