देवरीबंगला / कोसरिया राऊत यादव समाज सुरेगांव सर्किल द्वारा गीता जयंती महापर्व का आयोजनकिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवरसिंह निषाद थे। अध्यक्षता जिला यादव समाज के अध्यक्ष चंद्रहास यादव ने की। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधायक ने कहा कि गीता ही ऐसा ग्रंथ है, जिसकी हर साल जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमद्भगवद्गीता और गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से कठिनाइयों और शंकाओं का निवारण होता है। गीता में श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। जिला यादव समाज के अध्यक्ष ने कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है। समाज के लोग गौ पालक है। गौ माता के सेवक और श्री कृष्ण के वंशज है।इस अवसर पर यादव समाज सर्किल अध्यक्ष लखनलाल यादव, जिला सचिव रूपलाल यादव, औकार यादव, संतोष यादव, भूपेंद्र यादव, रामेश्वरी यादव, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सरपंच भावना नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, महामंत्री केशव शर्मा, भूपेश नायक, खगेश ठाकुर जनपद सदस्य, टेमन देशमुख जनपद सदस्य, पोषणलाल साहू रूपेश भंडारी, इन्दरमन देशमुख, भंगी राम भुआर्य, जंगलिया यादव, महेश यादव एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। गीता जयंती कार्यक्रम में पंचगहिया कोरिया यादव (रावत) समाज के मनकी,भंडेरा,परसाडीह, मुढिया व मुङखुसरा व 35 ग्राम के समाज के लोग पहुंचे थे। समाज की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बच्चों ने राधा कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।
महौत्सव :- ग्राम मुढिया में सर्किल स्तरीय गीता जयंती महापर्व मे विधायक पहुचेगीता उपदेश में जीवन के प्रबंधन और कर्म का उल्लेख है:निषाद
