पाटन। ग्राम देमार के 20 वर्षीय युवक चंदन यादव पिता स्व. काशी यादव, माता अंजू यादव ने अग्निवीर की 7 महीने की कठिन प्रशिक्षण के बाद जब रविवार को अपने गृह ग्राम देमार पहुंचने पर ग्रामीणों और गाजे बाजे के साथ भारत माता की जयकारे लगाकर चंदन का स्वागत किया।
मौके पर मुख्य रूप से शत्रुघ्न सालिक साहू, ईश्वरी वर्मा, मोहित विश्वकर्मा, कोमल यादव, नेम सिंह पंडरिया,टिमान साहू,जीवन ठाकुर, दुर्गेश पाटिल, अतुल,प्रशांत, गुलशन, प्रवीण, रिंकी, देवयानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
अग्निवीर के ट्रेनिंग के बाद गांव पहुंचने पर देमार के ग्रामीणों ने चंदन का किया भव्य स्वागत
