रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों सहित गृह निर्माण मंडल एवं अन्य निगम मंडलों में अनेक प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत है। सरकार बदलने से ठेकेदार बदल जाते हैं। लेकिन प्लेसमेंट कर्मचारियों का दोनों सरकारों के विरोधाभास के चक्कर में जीवन बर्बाद हो गया है।आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया है कि मोदी की गारंटी इनके लिए भी लागू होना चाहिए। श्री झा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने 10 दिन में निमित्तिकरण का वादा कर नियमित नहीं किया। तब विपक्ष में रहते हुए कर्मचारियों के माथे के कलंक धरना स्थल तूता में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता प्लेसमेंट और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगों का समर्थन करने तूता धरना स्थल जाते थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश में अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, दैनिक वन कर्मचारी,स्कूल सफाई एवं मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारीयों के लंबे आंदोलन का 10 साल में अनेक इतिहास बना है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किए गए वादे को तत्काल पूरा किया जाए, अन्यथा नगरीय निकाय पंचायत चुनाव में वादा खिलाफी का परिणाम भी भुगतना पड़ेगा।
