सेलूद के 24 कुंडीय महायज्ञ चारो दिवस के अतिथि विजय बघेल सांसद, रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री और हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य होंगे शामिल

सेलूद/ ग्राम सेलूद में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा दिनांक 02 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक के आयोजन के चारो दिवस में विजय बघेल सांसद, श्रीमति रमशीला साहू पूर्व केबिनेट मंत्री, डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक एवं श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे l सभी अतिथि ने महायज्ञ में आने की स्वीकृति प्रदान किया है l चारो ही अतिथि गायत्री परिवार से वर्षो से जुड़े है l संस्था को हमेशा अपना योगदान देते आये है l उक्त मूर्धनयो के मार्गदर्शन में ही विशाल आयोजन होने जा रहा है l ग्राम सेलूद में सनातन पर्व के अवसर पर चार दिनों तक भव्य महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है l जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है l सेलूद ग्राम में पहली बार 24 कुण्डीय महायज्ञ होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र की जनता के साथ साथ राजनेताओ का भी आगमन होने जा रहा है l अभी हाल ही में डॉ दयाराम साहू ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ चिन्मय पंड्या जी से मिलकर की आयोजन में आने की सहमति लेने हेतु बालाघाट के कार्यक्रम में गये हुए थे l डॉ दयाराम साहू जी को पूर्ण आश्वस्त किये है कि कार्यक्रम में जरूर आएंगे l मिल चुकी है l चारो दिवस में अलग अलग धार्मिक मूर्धन्य के साथ साथ दोनो ही पार्टी के वरिष्ठ नेता गन पहुंचने वाले है l पूरे क्षेत्र में दीपयज्ञ के माध्यम से ग्राम वासियो को निमंत्रित करने का कार्य निरन्तर जारी है l यज्ञ स्थल और भोजनालय के स्थान की साफ सफाई जारी है l कार्यक्रम की जागरूकता के लिए सुबह सुबह प्रभातफेरी की शुभारम्भ किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *