पाटन। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया। बाल मेला का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,सरपंच खेमीन साहू ने किया।
बाल मेले के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा अनेक तरह की स्टॉल लगाई गई। इसमें बच्चों,अतिथियों के साथ साथ शिक्षकों ने व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अवसर मुख्य रूप से कृष्णकुमार साहू, टामन साहू, राकेश साहू, रितिका गौतम, स्कूल स्टाफ एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
