पाटन । वृहताकार सेवा सहकारी समिति सेलूद में आज प्रथम दिन से धान खरीदी की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भगवान बलराम एवं तराजू की विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत किए। आज 46 किसानो से 2100 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जवाहर वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग,भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सरपंच खेमीन साहू,जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय, टामन साहू,प्राधिकृत अधिकारी एसबी बाड़ा,शाखा प्रबंधक दिनेश वर्मा, प्रभारी समिति प्रबन्धक रोमन वैष्णव,रमेश देवांगन,राजकुमार मिश्रा,रामाधार यादव,लक्ष्मण यादव सहित किसान संख्या उपस्थित थे।
सेलूद सोसायटी में भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने पूजा अर्चना कर की धान खरीदी की शुरुआत
