संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर -कुलपति

छुरा @ डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर महानगर इकाई द्वारा अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह महाविद्यालय में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़,मुख्य वक्ता डॉ टोपलाल वर्मा माननीय संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत,अध्यक्षता डॉ सी एल देवांगन प्राचार्य डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर,श्रीमती विशिष्ट अतिथि प्रियदर्शिनी दिव्य जी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के तेलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।संगीत विभाग की छात्राएं खिलेश्वरी निर्मलकर, अप्सरा बसाख, भूमिका यादव और मोक्षांसी पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने का अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के छात्राओं को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर से प्रेरित होकर देश निर्माण में कार्य करेंगे। आयोजन समिति के सचिव संजय जोशी ने कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के कार्यो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा उनके विचारों को जीवन में उतारना है।विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य जी ने कहा कि जिस तरह से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने विषम परिस्थितियों में भी अपने शासनकाल में समाज कल्याण के साथ ही साथ महिला उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया ऐसे ही महाविद्यालय के प्रत्येक छात्रा विशेष कार्य कर इस समाज में अपनी पहचान बना सकतीं हैं।मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने समाज के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के कारण उन्हें जनता ने लोकमात का दर्जा दिया।अहिल्याबाई होलकर,भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थीं।अहिल्याबाई होलकर ने कई धार्मिक कार्य किए।उन्होंने औरंगज़ेब द्वारा तोड़े गए मंदिरों का दोबारा निर्माण करवाया।अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर,सोमनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर,बैजनाथ मंदिर, और एलोरा के गणेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य की रक्षा के लिए कई युद्ध लड़े।अहिल्याबाई होलकर को महिला सशक्तिकरण की मिसाल माना जाता है।इस अवसर पर तन्मय बख्शी जी ने राष्ट्रीय ओत प्रोत से परिपूर्ण *तन समर्पित और मन समर्पित* देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।मुख्य वक्ता डॉ टोपलाल वर्मा माननीय प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के कार्यो को स्वयं सेवकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा लोगों तक पहुंचाना है।अहिल्याबाई स्वयं के बजाय भगवान शिव को अपने राज्य का शासक मानतीं थी और स्वयं को प्रतिनिधि मानतीं थी।राज सिंहासन पर शिव विराजमान होते थे।इस प्रकार से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने मालवा राज्य में शासन किया।उनका पल-पल,क्षण-क्षण लोककल्याण पर समर्पित रहा है।इसलिए अहिल्याबाई होलकर को लोकमाता का दर्जा मिला। युद्ध में भी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर बढ़-चढ़कर भाग लेती थी।न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहिल्याबाई होलकर ने वकीलों की नियुक्ति किया।मंदिरों का निर्माण एवं उसके जीर्णोद्धार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। अहिल्याबाई होलकर एवं कुशल शासक के साथ ही साथ कुटनीतिज्ञ और राजनीतिज्ञ भी थी।इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया,जिसमें शीतल साहू बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सुष्मिता देवांगन बी कॉम अंतिम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा भानूप्रिय टंडन एम एस सी तृतीय सेमेस्टर गणित ने तृतीय तथा दीप्ति जोगी एम ए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के समापन में श्रीमती अजीता गनोदवाले ने आभार व्यक्त किया।महाविद्यालय के छात्राओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया।इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पोस्टर का विमोचन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ श्रद्धा मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,अतिथि व्याख्याता,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *