पाटन में आज दशहरा रुद्रा ग्रुप धमतरी द्वारा की जाएगी आतिशबाजी

पाटन। नगर पंचायत तथा दशहरा उत्सव समिति द्वारा आज 12 अक्तूबर को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप है। रामलीला मंचन के बाद रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, नगर पंचायत पाटन पूर्व अध्यक्ष हेमंत देवांगन,  कृष्णा भाले, कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णी, तरुण बिजौर होंगे। रावण दहन के साथ साथ रुद्रा ग्रुप  धमतरी द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *