सदस्यता लक्ष्य भेदने घर– घर पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ता



पाटन। भाजपा राष्ट्रीय नेतृव के आव्हान एवम् भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो मध्य पाटन मंडल द्वारा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ किया गया। सदस्यता अभियान 2024 रथ क्रमांक 14 का मध्य पाटन मंडल में आगमन हुआ।संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल क्षेत्र के ग्राम सेलुद, फुंडा एवम् पाटन नगर के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों से मिलकर उन्हे भाजपा की रीति नीति से जोड़कर ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा संगठन पर्व को लेकर जनमानस में भी हर्ष है कि वो नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन अभियान को धरातल पर पहुंचाकर हर वर्ग तक भाजपा के इस अभियान को पहुंचाने और प्रत्येक बूथ में 3 सक्रीय सदस्य बनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुवात की थी पार्टी ने इस बार 10 करोड सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है।भारत की माटी से प्रेम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से जुड़ना चाहता है।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला रथ यात्रा प्रभारी आकाश ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास इस ध्येय वाक्य को ह्रदय में रखकर कार्य करने वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एतिहासिक निर्णय का ही प्रभाव है की आज लोगों का भाजपा पर इस प्रकार अटूट विश्वास बना हुआ और संगठन पर्व तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य के मुखिया विष्णु देव साय के कार्यों को लेकर जनता के बीच लगातार जा रहे हैं संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ता सहित जनमानस में इस बात की खुशी है कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अब वे सभी राष्ट्र निर्माण में जुटी भाजपा के साथ विकसित भारत के संकल्प के सारथी बनेंगे ,प्रत्येक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता लक्ष्य प्राप्ति के पूर्ण रूप से संकल्पित है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू भाजयुमो प्रदेश सहकोषाध्यक्ष शुभम शर्मा नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले, सांसद प्रतिनिधि नीतेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी, महामंत्री सीता देवांगन,जिला युवा मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, सानिध्य चंद्राकर, मनीष पुनाचा, कमल शर्मा, जितेंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, नीतेश जैन, तुषार देवांगन, विनीत देवांगन, मंडल महामंत्री रोशन वर्मा, महामंत्री ओम साहू, उपाध्यक्ष भास्कर वर्मा, मंत्री नारायण पटेल उपाध्यक्ष पुष्कर साहू कालेश्वर शुक्ला जयंत कुमार साहू ईशान यादव गौरव पटेल हिमांशु कुर्रे, कुणाल वर्मा शंकर यदु ज्ञान वर्मा विज्जु देवांगन, छबिश्याम देवांगन, घनश्याम सोनी तन्मय धुरंधर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *