SEJAS जामगांव आर में अंगेश्वर साहू बने अध्यक्ष ,नई कार्यकारिणी की घोषणा

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम शासकीय विद्यालय जामगांव आर के शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष नियुक्ति उपरांत कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर नवनियुक्त अध्यक्ष अंगेश्वर साहू द्वारा नई जनभागीदारी विकास व प्रबन्धन समिति विद्यालय जामगांव आर के नई कार्यकारिणी की गठन कर सूची विद्यालय प्राचार्य राजेश पिल्लई को सौंपे।

इस अवसर पर अंगेश्वर साहू द्वारा अपने मनोनयन के लिये जिला प्रभारी मंत्री एवं छ.ग. के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल,जिला भाजपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , मण्डल अध्यक्ष के प्रति आभार जताया और विद्यालय में बच्चो की सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ साथ सांस्कारिक शिक्षा पर जोर देने की बात कही।
नई शिक्षा नीति से बच्चो सर्वांगीण विकास के साथ स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित होने की प्रतिबद्धता जताई !
श्री साहू द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में राजकुमार ठाकुर सरपंच ,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता मेघनाथ सगरवंशी,मनीष जैन,मुकेश साहू , सीता राम साहू,रोमल साहू, चंद्रकैलाश जैन,मुकेश शुक्ला , हरीश साहू ,उज्ज्वल केला,शैलेंद्री मांडवी, रेणुका राठी,संगीता डहरे रूखमणी ठाकुर , गेमेश्वरी देवांगन ,को विद्यालय की शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति हेतु सदस्य मनोनीत किया गया है ,बताया गया कि आगामी मंगलवार 14 अक्टूबर को प्रबन्धन समिति की पहली बैठक संभावित है जिसमें अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एवं प्रस्ताव लिए जाएंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *