देवीसिंह को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभअब नहीं होगी बरसात के दिनों में देवीसिंह को दिक्कत

गरियाबंद। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उनका भी अपना स्वयं का पक्का मकान हो। लेकिन कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण से हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। ऐसे में गरीब असहाय के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना आज वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद के ग्राम पंचायत कोदोबतर के ग्राम पंटोरा निवासी देवीसिंह को पक्का मकान मिला है, जिससे उनका जीवन बदल गया है। पहले वे कच्ची झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते थे। बारिश के समय कच्ची झोपड़ी से पानी टपकने एवं घर के टूटने का डर हमेशा बना रहता था। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण अपने लिए नया मकान नहीं बना रहे थे। उनका सपना था कि दूसरे लोगों की तरह उनके पास भी पक्का मकान हो। उनका यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सच किया। अब उन्हें बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या से निजात मिल गई है। उन्होंने कहा कि शासन से मिले पक्का मकान में अब वे सुरक्षित और खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें मनरेगा, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। जिससे उनके जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है, इसके लिए देवीसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।फोटो- प्रधानमंत्री आवास –00–कलेक्टर ने पीड़ित क्षतिपूर्ति प्रकरणों में पांच पीड़ितों के लिए राशि जारी कीगरियाबंद। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित क्षतिपूर्ति प्रकरणों में पीड़ितो या उनके परिजनों को क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत किये जाने उपरांत कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने पांच प्रकरणों में सहायता राशि जारी की है। उन्होंने पीड़ित क्षतिपूर्ति अंतर्गत 9 लाख 75 हजार रूपये की राशि जारी की है। इससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। कलेक्टर द्वारा जारी की गई राशि अंतर्गत 5 प्रकरणों में क्रमशः दो लाख पचास हजार रुपये, तीन लाख रुपये, पचीस हजार रुपये, तीन लाख रुपये तथा एक लाख रुपये की सहायता राशि शामिल है। संबंधितों को आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि का भुगतान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत किये जाने के उपरांत कलेक्टर ने तत्परता के साथ सहायता राशि प्रदान करने के लिए कार्यवाही की। इसके फलस्वरूप संबंधित पीड़ितों एवं उसके परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है।–00–इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक स्थगितगरियाबंद। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद की जिला प्रबंध समिति का गठन किये जाने के संबंध में 03 अक्टूबर 2024 को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल ने बताया कि 03 अक्टूबर को होने वाली इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। आगामी बैठक की सूचना पृथक से दी जायेगी। –00–गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषितदेशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंदगरियाबंद। गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें एवं अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है।–00–प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा मेगा कार्यक्रम का आयोजनगरियाबंद। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ 02 अक्टूबर को किया जायेगा। इस संबंध में गरियाबंद के गांधी मैदान में मेगा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित की जायेगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत के सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। मेगा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओें की जानकारी दी जायेगी। साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी की जायेगी। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *