घुघुवा(क) में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाया

पाटन ब्लॉक क्षेत्र के भाजपा पाटन उत्तर मंडल बूथ क्रमांक 70, ग्राम घुघुवा(क) में 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ जो वर्तमान में भाजपा पार्टी है के संस्थापक, एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता “पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती” मनाया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी कार्यकर्तागणों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर नमन करते हुए पंडित जी के विचारों पर चर्चा किया गया। तत्पश्चात भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के विषय में चर्चा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवक इंजिनियर प्रणव शर्मा उपस्थित हुए साथ ही ग्राम घुघुवा(क) व आसपास के भाजपाई व ग्रामीण कार्यकर्तागण थानेश्वर साहू, मनोज साहू, चुड़ामनी साहू, प्रशान्त शर्मा, मनोज कौशिक, नरेश निषाद, शिवकुमार भारती, श्यामसुंदर साहू, राजकुमार साहू, जितेंद्र निषाद, विमल किशोर, मनीष, चेतन व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *