अहिवारा विधानसभा स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुवात आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे

अहिवारा *(सतीश पारख)* भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर अहिवारा विधानसभा स्तरीय बैठक आज 11 सितंबर को आहूत की गई है, जिसमें – मुख्य वक्ता विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन होंगे।बैठक में राजीव अग्रवाल (जिला भाजपा प्रभारी), जितेन्द्र वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष, दुर्ग), महेश वर्मा (जिला भाजपा अध्यक्ष, भिलाई), डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (विधायक, अहिवारा), रविशंकर सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा) होंगे। बैठक वरिष्ठों की उपस्थिति में आज 11 सितंबर 2024, बुधवार, प्रातः 11:00 बजे,मंगल भवन, बानबरद, अहिवारा में सम्पन्न होगी।

इस बैठक में अहिवारा विधानसभा अंतर्गत प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य/ जिला भाजपा पदाधिकारी/ मण्डल संगठन प्रभारी/ मंडल सदस्यता प्रभारी/ मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री/ मंडल सदस्यता टोली/ मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी/ शक्ति केंद्र के सदस्यता सहयोगी / पार्षद, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद/ जिला पंचायत सदस्य/ जनपद सदस्य/सरपंच की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पार्टी जनों से उपस्थिति की अपील राजेन्द्र कुमार (जिला संयोजक, सदस्यता अभियान टोली, दुर्ग)रेखराम बंछोर (जिला संयोजक, सदस्यता अभियान टोली, भिलाई) ने की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *