
पाटन/ भारतीय जनता पार्टी के तत्तावधान में नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा पिछले साढ़े 4 साल में विकास के नाम पर किये गये भ्रष्टाचार को उजागर करने विशाल धरना प्रदर्शन किया,प्रदर्शन पश्चात तहसीलदार मीना साहु को मुख्य मंत्री, उप मुख्य मंत्री,दुर्ग कलेक्टर एवम एस डी एम पाटन के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संस्कार वानो की पार्टी है ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल ,अटल बिहारी बाजपेई जैसे विश्व प्रसिद्ध नेता के दिखाए मार्ग पर चलने वाले है पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने भय आतंक भ्रष्टाचार का खेल खेला ,निर्माण कार्यों में घपला किया देश के प्रधानमंत्री गरीबो के आवास के लिय योजना बनाते है लेकिन पाटन नगर पंचायत में कार्यरत लोगो ने इस योजना का गलत फायदा उठाया लोगो को बेघर किया ,पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने गौ सत्याग्रह चलाकर गऊ माता का अपमान किया सैकड़ों गऊ माता को गांव से लाकर पाटन में छोड़ दिया जिससे पाटन के किसान का खेत में नुकसान हुआ है मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर में भी भाजपा की सरकार बने जिससे भाजपा नगर में भी सुशासन देगी

नगर पंचायत के पार्षद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पाटन का विधायक के मुख्य मंत्री रहते हुए भी पाटन का समुचित,अपेक्षित विकास नहीं हो पाया अधिकांश कार्य भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गया कुछ सालों पूर्व ही बने कार्यों को फिर से तोड़ना फिर से बनाना यही होते रहा केवल कुछ लोगो को लाभ पहुंचाने गुणवत्ता विहीन कार्य हुआ श्री भाले ने कहा की कांग्रेस के सरकार रहते मुझे कई तरह हथकंडे अपना कर धौंस दिया गया पर मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करता रहा सभा को दक्षिण मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहु ने कहा कि कांग्रेस शासन में भाजपा के समान्य कार्यकर्ता के अलावा अन्य प्रताड़ित होते रहे पर भाजपा की सरकार में कोई प्रताड़ित नही होगा जो अधिकारी कर्मचारी अथवा कांग्रेसी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे उन्हे कानून के तहत सजा होगी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा


सभा को मेहतर वर्मा,सुरेंद्र साहु, दामोदर चक्रधारी, कृष्णा भाले , दिनेश साहु ,जिला भाजपा के मंत्री रोहित साहु ,मंडल महामंत्री हरिशंकर साहु ,शैलेन्द्री मंण्ड़ावी, ने संबोधित किया मंच संचालन राजा शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन छबि श्याम देवांगन ने किया धरना प्रदर्शन में पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्णा भाले ,शरद बघेल,,मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ,खेमलाल साहू,योगेश निक्की भाले, पोसू राम निर्मालकर, लक्ष्मण निर्मलकर,श्रीमती निशा सोनी , युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा , दिनेश साहू एवं महामंञी हरीशंकर साहू राजेश चंद्राकर,चन्द्रिका साहू ,शैलेन्द्री मांडवी, ब्यास नारायण देवांगन सुरेन्द्र साहू , जगदीश मालपानी ,जगनु वर्मा ,सरजूराम मरकाम, वागेश वाशाशंकर, जे पी देवागन, राजेश वर्मा ,राजा पाठक , मंगल देवांगन प्रमिला सिन्हा चम्पा पटेल विजय यादव मिलन देवांगन सागर सोनी आदित्य पांडे सहित आस पास ग्राम एवं नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे
