* राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से 8 सितंबर को *अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस* मनाया जाना है जिसमें 1 से 8 सितंबर तक *देशव्यापी साक्षरता सप्ताह* मनाया जायेगा l स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल परदेशी के द्वारा जारी पत्र अनुसार साक्षरता सप्ताह के दौरान जिला, ब्लाक, निकाय और ग्राम पंचायत तथा शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम होने हैं ये कार्यक्रम बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर केंद्रित होंगे l इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरीघाट वि.खं. पाटन जिला दुर्ग में *उल्लास रैली* का आयोजन किया गया जिसमें उल्लास नारों के माध्यम से सभी को साक्षरता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया l उक्त कार्यक्रम में श्री कमलकांत देवांगन सहायक नोडल विकासखंड साक्षरता मिशन पाटन, श्रीमती अनिता टाक प्रधान पाठक तरीघाट एवं विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे l
देशव्यापी साक्षरता सप्ताह* की शुरुआत,,तरीघाट स्कूल में निकली उल्लास रैली
