बेटी बचाओ मंच के जन्माष्टमी उत्सव में दिखे राधा कृष्ण झांकी के विविध रूप

रायपुर, बेटी बचाओ मंच टिकरापारा के महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा शहर महासचिव अंजली यदु की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी के रूप में बच्चों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कृष्ण और राधा के बाल रूप के साथ थिरकते महिलाओं ने ब्रज व वृंदावन का एहसास कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा तथा भगवान श्री कृष्ण के तस्वीर की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर स्वागत किया। उपस्थित महिलाओं को सुहाग के प्रतीक के रूप में मंच द्वारा चूड़ी, सिंदूर, बिंदी, आलता भेंट किया गया ।

अंत में मक्खन का प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से ललित मिश्रा, अंजली यदु, लता चंद्राकर, रूपा यदु, आशा धीवर, किरण कर्स, सुप्रिया धुवारे, नीतू साहू, रीना ठाकुर सहित पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *