पाटन। पर्यावरण संरक्षन की दिशा में सरकार एक घर एक पौधा अभियान चला रही है । उसी कड़ी में पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में कलेक्टर डॉ सर्वेसर नरेंद भूरे के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पाटन और उद्यानिकी विभाग ने 16 एकड़ में फलदार पौधे रोपित किये । जिसमे 3000 मूंनगा 400 कटहल 2666 नीबू प्रमुख है उसी से लगा हुआ 4 एकड़ में अमरूद जामुन करौंदा लगभग 2000 पौधे पूर्व से रोपित किये गए है ।सरपंच पार्वती आडिल से चर्चा करने पर बताया कि कुल 20 एकड़ में फलदार पौधे रोपे गए है जिसका फायदा आगामी कुछ सालों में मिलने लगेगा श्रीमती आडिल ने कहा कि पहले बड़े बुजुर्ग आम अमरूद का बगीचा अपने निजी जमीनों में लगाया करते थे। समय के साथ अब बगीचा समाप्त होते जा रहा है। हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए सभी प्रकार के फलदार पौधे लगाकर बगीचा तैयार कर रहे है। जिससे गाव ना केवल खूबसूरत होगा अपितु हरियाली का दायरा भी बढ़ेगा औऱ आय का जरिया बनेगा। पौधरोपण में जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष साहू,उद्यानिकी विभाग के ठाकुर के अलावा सभी अधिकारि कर्मचारी का सहयोग मिल रहा है ।पौध रोपण कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के सभापति जनपद सदस्य दिनेश साहू जनपद सदस्य वंदना वर्मा सरपंच पार्वती आडिल के अलावा पंचगण और ग्रामीण जनो के अलावा अधिकारी कर्मचारीगण ने एक एक पौधा लगाकर छत्तीसगढ़ को हरा भरा रखने और पर्यावरण को सरक्छित रखने के लिए पेड़ लगाओ महा अभियान का सुभारम्भ किया सभापति दिनेश साहू ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ साथ हम उनकी सुरक्छा करे बड़े पैमाने में फलदार पौधे लगाने पर सरपंच को बधाई देते हुए सभापति ने कहा कि हमे सिचाई का उचित प्रबन्धन करने की आवश्यक्ता है कुर्मी गुंडरा ड्राई छेत्र है ऐसे में यहां ड्रिप सिस्टम से पौधों को पानी दिया जा सकता है इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है पौध रोपण के अवसर पर उद्यानिकी विभाग से उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग सुरेश ठाकुर के साथ साहूजी व सिन्हा मेडम के अलावा पंचगण उपसरपंच हूला राम वर्मा परमानंद साहू धनमत साहू दिलीप ठाकुर नन्दनी ठाकुर कुसुम यादव कामिनी ठाकुर सारदा ठाकुर टेवन पटेल सत्येंद्र साहू चंद्रिका साहू ईश्वरी ठाकुर राजकुमारी यादव राजेश साहू ढालु ढीमर मेटमण महेश साहू दिलीप ठाकुर होरी यादव लुम्मंन वर्मा गोरे वर्मा कृष्ना साहू चौकीदार सुमेस्वर साहू के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
