कुर्मीगुंडरा से औसर पहुच मार्ग चौडीकरण का भूमिपूजन कर किया शुभारंभ

पाटन। छत्तीसगढ़ में सड़को का जाल बिछा लोगो के सफर को सुगम करने और सड़क चौड़ीकरण कर सड़क हादसों को रोकने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रतिबद्ध होकर जर्जर सड़को का संधारण और चौड़ीकरण कर रही है। पाटन ब्लाक के कुर्मीगुंडरा से औसर पहुच मार्ग लगभग 8 किलो मीटर के चौडीकरण के लिए 7 करोड़ की राशि स्वीकृत किये है । जनपद सदस्य वंदना वर्मा, सरपच पार्वती आडिल पंच दिलीप वर्मा ने भूमिपूजन कर सड़क चौडीकरण कार्य प्रारंभ कराया । जनपद सदस्य व सरपंच ने सड़क चौड़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सड़क संधारन और चौड़ीकरण से सड़क हादसो में कमी आएगी और सफर में सुगमता आएगी। सरपंच पार्वती आडिल ने कहा कि यह सड़क रानीतराई से होते हुए धमतरी को जोड़ती है साथ ही पाटन से दुर्ग व रायपुर को जोड़ती है । आने वाले समय मे कुर्मीगुंडरा से भरर पहुच मार्ग की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री से पुनः मांग किया जाएगा। उक्त पहुच मार्ग की स्वीकृति मिल जाने से जामगांव आर की दूरी लगभग 5 किलो मीटर कम हो जाएगी भूमिपूजन कार्यक्रम में इंजीनियर देवांगन के अलावा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *