पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत अचानकपुर में बगैर पंचायत प्रस्ताव के निस्तारी तालाब में मछली निकाले जाने की शिकायत पंचो एवं ग्रामीणों द्वारा जनपद पंचायत, एसडीएम एवं थाना उतई में किया गया था।
शिकायत के बाद जनपद पंचायत पाटन द्वारा 3 सदस्यीय जांच दल बनाए गए। जांच प्रतिवेदन जनपद सीईओ पाटन को सौपे जाने के बाद सीईओ द्वारा 18 जून को सरपंच अचानकपुर को जांच अधिकारी के प्रतिवेदन के सम्बंध में बिना किसी प्रस्ताव के तालाब से मछली निकाले जाने के बाद मछली बिक्री के बाद प्राप्त राशि को 3 दिनों के भीतर जमा करने कहा गया था।
सरपंच अचानकपुर को बगैर पंचायत प्रस्ताव के मछली निकाले जाने के बाद जनपद पंचायत पाटन सीईओ मनीष साहू ने 3 दिन के भीतर राशि जमा करने कहा था लेकिन सरपंच और पंचों द्वारा 21 दिन बाद भी राशि जमा नही किया गया है।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अचानकपुर के मुख्य निस्तारी तालाब से 30 मई को अवैध रूप से मछली निकालकर बेच दिया गया। जिसमें दो पंच भी शामिल था। ग्रामीणों ने दोषी पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर करवाई करने की मांग की है।

वर्षण:-
तालाब से अवैध रूप से मछली निकाले जाने की शिकायत सही पाया गया है। सरपंच से राशि जमा करने कहा गया है। राशि जमा हुआ है कि नही पता करवा रहा हूं।
मनीष साहू,सीईओ जनपद पंचायत पाटन
