विक्रम शाह की खबर,,
कुम्हारी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में इस सत्र 2024-25 में स्वामी आत्मानंद स्कूल जंजगिरी से कुल 3 विद्यार्थियों का चयन हुआ है l प्रयास की मेंटोर शिक्षिका अंजना सिंह ने बताया कि नीतेश साहू, रुचि साहू एवं हिमांशु साहू इन तीनों का चयन कक्षा नवमी के लिए प्रयास विद्यालय में हुआ है l बता दें कि प्रयास विद्यालयों का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की सरकार द्वारा जुलाई 2010 में राज्य के पिछड़े क्षेत्र के बच्चों के विकास के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के विस्तार के रूप में प्रारम्भ किया गया था सभी पांच संभागीय मुख्यालयों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर में कुल 6 प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना तत्कालीन मुख्य रमन सिंह द्वारा ही की गई थी l नितेश साहू का चयन रायपुर के सड्डू प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है , जबकि रुचि साहू एवं हिमांशु साहू की काउंसलिंग आगामी 25 अगस्त को होने वाली है इसके बाद उन्हें भी उनके द्वारा चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय में स्थान मिल जाएगा l विद्यालय के किये यह एक बड़ी उपलब्धि है जिसके कारण समस्त शाला एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है l मेंटोर शिक्षिका ने बताया की तीनों विद्यार्थियों ने इसके अतिरिक्त सैनिक स्कूल एवं एनएमएमएसई की परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है l प्रयास विद्यालयों की खासियत यह है कि छत्तीसगढ़ शासन के सभी पिछड़े जिलों में आईआईटी, जेईई, नीट , पीईटी, एवं सीएलएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहां निःशुल्क कराई जाती है और बच्चे इससे लगातार लाभान्वित भी हो रहे हैं l प्रयास विद्यालय पूरी तरह से निःशुल्क आवासीय स्कूल है l इस विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष राज्य शासन द्वारा एक कठिन प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है , जिसे आठवीं के बच्चे देते हैं ,और मेरिट में स्थान बनाने पर आठवीं के बच्चों को कक्षा 9 वी में मेरिट के हिसाब से प्रवेश मिलता है l इन विद्यालयों में रहना खाना तथा अन्य सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने मेंटोर शिक्षिका अंजना सिंह सहित तीनों बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि बच्चे जब भी बेहतर करते हैं हम गर्व का अनुभव होता है। इसके अलावा संस्था के हिंदी माध्यम के वरिष्ठ व्याख्याता महेश सिंह राजपूत ने समस्त हिंदी मीडियम शिक्षकों की तरफ से एवं अंग्रेजी माध्यम की प्रभारी व्याख्याता श्रीमती तृप्ति सिंह एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। विशेषकर मेंटोर अंजना सिंह को इस सफलता का श्रेय देते हुए शुभकामनाएं दी है।उल्लेखनीय है कि विगत सत्र 2023-24 में भी एक छात्रा याशिका साहू का चयन बिलासपुर प्रयास स्कूल में हुआ था वर्तमान में वह छात्रा वहीं विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्यनरत है l
