पाटन। ग्राम सेलूद के भाटापारा में उल्टी दस्त की फैलने की खबर का प्रकाशन वेब पोर्टल news24carate में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। उल्टी दस्त की शिकायत की जानकारी मिलते ही विकास खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन आशीष शर्मा ने स्वास्थ्य की मेडिकल टीम को तुरंत ग्राम सेलूद भेजकर स्थिति की जानकारी लेने दिशा निर्देश जारी किया।
बीमओ के निर्देश के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग पाटन के मेडिकल टीम द्वारा भाटापारा सेलूद में भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि दिनांक 13.08. 2024 से कुमार यादव के यहां से नेमवती पति शेखर यादव 25 वर्ष उल्टी दस्त , मानवी पिता शेखर यादव 4 वर्ष उल्टी से दोनों सेलुद हॉस्पिटल में भर्ती थे।

मनहरण पिता उमेंदी 60 वर्ष उल्टी दस्त से 14.08.2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में भर्ती थे। ममता /मुकेश गर्भवती 8 माह दस्त से पीड़ित थे.बल्लुराम वर्मा के घर स्वयं बल्लु वर्मा 57 विष्णु वर्मा 28 वर्ष इंदु वर्मा और बुधियारीन वर्मा 80 वर्ष साईं हॉस्पिटल उतई में भर्ती थे अभी वर्तमान में 2 व्यक्ति बुधियारीन और विष्णु वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती हैं बाकी सभी स्वस्थ हैं। बल्लु वर्मा के घर का बोर के पास बहुत गंदगी हैं और गन्दा पानी भरा हुआ हैं। गली में गन्दगी फैली हैं इस कारण उनकी बोर का पानी में संक्रमण होने कि आशंका हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम कि ड्यूटी लगायी गयी हैं स्थिति नियंत्रण में हैं।
