केंद्रीय मंत्री से साहू समाज ने की कॉलेज, अस्पताल और बैंक शाखा खोलने की मांग

खबर हेमंत तिवारी
पांडुका /बीते शनिवार को अंचल के ग्राम पंचायत में एक पेड़ मां के नाम कार्यकर्म में केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री तोखन साहू ने ग्राम पंचायत घटकर्र (पचपेड़ी ) आगमन पर पांडुका अंचल के परिक्षेत्र साहू समाज ने विभिन्न जरूरत एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए जिले के ग्राम पंचायत पाण्डुका में उच्च शिक्षा के लिए शासकीय महाविद्यालय एवं चिकित्सा सेवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 50 बिस्तर वाले 24 घंटे सेवा वाले अस्पताल बनाने सहित किसानों के हित के लिए जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने की मांग की साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति बहुलता के को देखते हुए पाण्डुका को विकासखंड एवं पचपेड़ी से लेकर कुम्हरमरा गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग की साथ ही।

सिरकट्टी धाम।में साहू समाज के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन बनाने के लिए मंत्री साहू को मांग पत्र सौंपा गया इस प्रकार परिक्षेत्र साहू समाज के नेतृत्व में समाज के संरक्षक महेंद्र साहू ,अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ,सचिव श्रवण साहू,उपाध्यक्ष गुलाब साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *