शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बडे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाला विकास समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र वर्मा के द्वारा ध्वजारोहण के साथ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बच्चो के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीरेन्द्र वर्मा, शिक्षाविद केदार कश्यप, कृष्णा चंद्राकर, पंथराम देवांगन, चंद्रिका कश्यप, बुधराम निर्मलकर, गोपाल यादव, प्रधान पाठक द्वय गोपेंद्र साहू, संतोष वर्मा, चंचल द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मंचीय उदबोधन बिरेंन्द्र वर्मा,केदार कश्यप,कृष्णा चंद्राकर के द्वारा किया गया। प्रधान पाठक संतोष वर्मा ने बताया कि हमारे पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अखरा से लक्ष्य निषाद पिता गंगाराम निषाद का चयन दिल्ली हेतु किया गया है।पूर्व माध्यमिक विद्यालय में nmmse परीक्षा में लवेश हरिवंश का चयन होने एवं स्वच्छता अभियान के लिए नगर पंचायत पाटन के द्वारा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के करकमलों से प्रधान पाठक गोपेन्द्र साहू को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।जिससे शाला परिवार गौरवान्वित हुआ है। बच्चों को पुरस्कार का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया। के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पालक बालक शिक्षक शिक्षिकाएं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंचल द्विवेदी एवं साहू सर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संतोष वर्मा के द्वारा किया गया।
पी एम श्री स्कूल अखरा में विकास समिति अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने फहराया तिरंगा
