प्रतिवेदनआज दिनांक 6/8/2024 को संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनोरा में किया गया। इसमें ग्राम धनोरा के प्रथम नागरिक सरपंच मनीष साहू , सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर बंजारे पूर्व अध्यक्ष मनहरण साहू , दयाराम साहू , श्रीमती भाणेश्वरी साहू के साथ-साथ डॉ संगीता मासीह, श्री मति रीना सोनी, श्रीमती अंबिका सॉन्ग,श्रीमती चंद्राकर, साथ ही संकुल केंद्र धनोरा की संकुल समन्वयक श्रीमती सुमन प्रधान ने भी पालकों को डिजिटल ऍप की जानकारी देते हुए उनके मोबाइल पर एप्प डाऊनलोड करें बैठक में पालकों की गरिमामय उपस्थिति रही।श्रीमती ऋचा शर्मा द्वारा शासन द्वारा प्रस्तावित बारह मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करने को प्रेरित किया गया।पालकों और मेधावी छात्रों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। पालकों ने अपनी कुछ समस्याओं के निराकरण की मांग की और शासन द्वारा प्रदाय हितग्राही योजनाओं,शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु किए गए प्रयास की पालकों को जानकारी दी गई। बैठक में प्राथमिक ,माध्यमिक शाला धनोरा और khamhriya एवं उच्चतर माध्यमिक शाला धनोरा के सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालान सरिता श्रीवास्तव और व्यवस्था श्रीमती अलका अगलावे ने किया।अंत में प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी श्रीमती नीलिमा गजपाल ने धन्यवाद व्यक्त कर श्रीमती श्वेता सिंह ने आभार व्यक्त किया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धनोरा में संकुल स्तरीय मेगा पालक सम्पन्न
