रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल के 147 वी जयंती के अवसर पर भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम को साकार करते हुए वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम रविशंकर शुक्ल जयंती के अवसर पर रखा गया । सामान्यतः रविशंकर शुक्ल जयंती के अवसर पर अवकास होता हैं लेकिन एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया था कि पं. रविशंकर शुक्ल जयंती के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

यही वजह है कि इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बेहतर उपस्थिति रही और बड़े पैमाने में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । एक पेड़ मां के नाम का मुख्य उद्देश्य ना केवल पर्यावरण संरक्षण करना हैं , ग्लोबल वार्मिंग से बचाना भी है साथ ही साथ अक्सीजोन का विकास करना हैं और लोगो में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक भावनात्मक लगाव को पैदा करना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है । रविशंकर शुक्ल के जयंती के अवसर पर लगभग 150 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया जिसमे मुख्य रूप से फलदार वृक्ष है ! फलदार वृक्ष के अंतर्गत आम, अनार, जामुन , अमरूद, जैसे पौधो का रोपण किया गया इस अवसार पर माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल जी ने रविशंकर शुक्ल जी के जयंती में संबोधित करते हुए कहा की रविशंकर शुक्ल जी ना केवल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे अपितु महान शिक्षाविद भी थे । ये उन्ही की प्रेरणा है कि आज रविशंकर विश्वविद्यालय अकादमिक जगत में अपना अलग पहचान बनाया हुआ हैं और इस पहचान को बनाए रखने में समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की निरंतर भूमिका होना भी आवश्यक है। साथ ही विश्वविद्यालय राष्टीय सेवा योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण साथ साथ भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं मे अपना सतत योगदान देता रहा है और उस योगदान का परिणाम हैं की हम एक पेड़ मां के नाम के अवसर पर हम उपस्थित हुए हैं और उन्होंने कहा की पेड़ लगाने के साथ साथ सत प्रतिशत जीवित रखने का भी दायित्व विश्वविद्यालयों के कर्मचारी अधिकारियों एवं छात्रों की है और इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका को उन्होंने रेखंकित किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश शुक्ला सहित विभिन्न स्वयंसेवक अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
