पाटन। फुंडा रायपुर मार्ग में आज शाम जामगांव तर्रा के बीच पैरा कुट्टी भरे स्वराज माजदा की ठोकर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिये रायपुुर के जाया गया। जहां पर दोनो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसा में घायल दोनो व्यक्ति ग्राम अचानकपुर के रामलाल साहू एवं रोहित निर्मलकर के रूप में पहचान की गई। दोनो व्यक्ति के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है।
