पाटन। पाटन नगर के आजाद चौक निवासी एक युवक प्रीतम देवांगन पिता बुधराम देवांगन उम्र 40 साल ने आज अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पाटन पुलिस पहुंचकर पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया। पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक द्वारा सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे उसने आत्महत्या अपने मर्जी से करने की बात लिखी है।
मृतक युवक शराब दुकान से कुछ दूरी पर पाटन मोतीपुर मार्ग के किनारे अंडा रोल, चिल्ली बेचने का काम करता था। पाटन पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
