गांव तक एम्बुलेंस नही जा सका तो महतारी 102 के कर्मचारी ने डोला का एम्बुलेंस बनाकर पैदल चलकर पहुचाया अस्पताल

कोंडागॉव।जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम मोहनबेड़ा ब्लाक जिला कोंडागॉव से आज सुबह महतारी एक्सप्रेस102 में कॉल कर एम्बुलेंस मंगाया गया। लेकिन एम्बुलेंश बारिश में कीचड़ होने के कारण गांव तक पहुंच नही पाया। तब 102 के ईएमटी ने डोला बनाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी इस प्रकार है गर्भवती बजाय बाई मंडावी 23 साल पति बालक मंडावी आज सुबह 6 बजे मोहनबेडा का केश मिला। अजय निर्मल ई ऍम टी एवं जयपाल पटेल पॉयलेट के साथ केश लेने निकले। केेेश लेने जब गांव पहुंचा तो बारिस हो रहा था। मोहनबेडा जाने के लिए पक्की सड़क नही होने के कारण बरसात के दिनों में मुख्य मार्ग से गांव तक जाने के लिये 3 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है।

अजय कुमार निर्मल ने गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए 102 के पायलट जयपाल के साथ मिलकर लकड़ी का एक डोला बनाया और गर्भवती महिला को उसमे बिठाकर 3 किलोमीटर पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिसमे विशेष रूप से सरिता नेताम जिन्होंने ने खुद कावड़ एक तरफ कंधे में उठाकर कर सहयोग किया। अस्पताल में सर्जरी के माध्यम से महिला ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ है।

102 के अजय कुमार निर्मल ई ऍम टी और पॉयलेट जयपाल पटेल नेे कहा कि हम हर परिस्थितियों का सामना कर लोगो को स्वस्थ सेवा पहुचना हमारा कर्तव्य है। इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में इस तरह की देखने को बहुत मिलता है। हम लोग मरीज को सूरक्षित अस्पताल पहुंचाने हर सम्भव मदद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *