पाटन में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला ,जनपद चुनाव लड़ने वालों ने की अपनी दावेदारी कांग्रेस-भाजपा में बैठकों का दौर शुरू

पाटन.त्रि स्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की तिथियों के एलान होने के बाद ग्राम पंचायत चुनाव में पंच , सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव लड़ने वाले दावेदार उभरकर सामने आने लगे हैं। गैरदलिय आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के द्वारा अपने समर्थकों को अधिकाधिक संख्या में चुनाव जितवाने के लिये बैठकों का दौर शुरू हो चूका है।कांग्रेस जोन स्तर में बैठक कर रहे है विगत दिनों जिला पंचायत क्षेत्र 9 की बैठक ग्राम देवादा में हुआ। जिसमें जिला जनपद चुनाव लड़ने वाले द्वारा अपना दावा पेश किया साथ ही जिला एवं जनपद स्तर पर ग्राम स्तर पर अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनाव में उतारे जाने के लिये नाम सुझाया गया। शनिवार को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुआ। जहाँ पर जिला पंचायत के लिये संजय यदु एवं बी आर साहू ने अपनी दावेदारी किया। साथ ही जनपद सदस्य के लिये सबसे अधिक 6 लोगो ने अपनी दावेदारी पेश किया है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, कौशल चंद्राकार,जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, सुरेश सिंगौर, रोहित साहू, प्रशांत शुक्ला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से जयश्री वर्मा, क्रमाक 10 से राकेश ठाकुर, क्रमाक 12 से अशोक साहू कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य है। जिसमे आरक्षण में उनके क्षेत्र अन्य पिछड़ा वर्ग होने से उनकी दावेदारी स्वतः समाप्त हो चुकी है।
वही दूसरी ओर भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर ग्राम फुंडा में बैठक आयोजित किया जिसमें पाटन विधानसभा के उत्तर,मध्य और दक्षिण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद विजय बघेल, अशोक बजाज, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकार, जनपद अध्यक्ष हर्षा चंद्राकार , लालेश्वर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
भाजपा की तरफ से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में मोरध्वज(मोनू) साहू, राजेश चंद्राकर, खिलावन चंद्राकार का के द्वारा अपनी दावेदारी पेश किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में गायत्री वर्मा का सिंगल नाम आया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 में अरुणा ठाकुर का सिंगल नाम। जिला पंचायत
12 से नीलमणी साहू, प्रमोद जैन, नारद साहू, ने अपनी दावेदारी पेश किया। जनपद पंचायत के 25 सदस्य पद के लिये भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अपने अपने जनपद क्षेत्र से कई लोगो ने अपनी दावेदारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *