खबर हेमंत तिवारी
छुरा : राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले तहसील कार्यालय छुरा के पटवारी धरने पर बैठे है । पहले दिन इन्होंने जिला मुख्यालय में हड़ताल किया उसके बाद अपने तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठे हैं ऐसे में तहसील कार्यालय छुरा के विभिन्न हल्का में कुल 23 पटवारी कार्यरत है ।जो अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी 32 सूत्रीय मांगो को लेकर ये हड़ताल पर हैं जिसमे मुख्य रूप से तकनीकी संसाधन से संबंधित है।धरने पर बैठे पटवारियों ने बताया की एक भी फील्ड में ऑफिस नही है। किराए के भवन में कार्यालय चला रहे है।और सभी चीजे जब ऑनलाइन हो रहा है तो हमे भी विभिन्न प्रकार की संसाधन मुहैया कराया जाए साथ ही सारंगढ़ जिला में एक पटवारी साथी को भुइया एप से संबंधित रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया है। तथा उस पटवारी के साथ जो अन्याय किया गया है उसका निलंबन वापस लिया जाए ।

भुइया सॉफ्टवेयर में बहुत सारे कमियां हैं जिसमे पटवारी कम कर रहे है। उसमें तमाम तरह की जो गलतियां हैं ।उसमे सुधार किया जाए।जिसको लेकर शासन प्रशासन को हम कई बार अवगत करा चुके हैं।पर शासन प्रशासन की तरफ से अभी तक ना सुधार ना कार्रवाई की है। पूरा रिकार्ड जब ऑन लाइन हो चुका है तो हमे भी कंप्यूटर ,लैपटॉप ,प्रिंटर, स्कैनर आदि संसाधन मुहैया कराई जाए। इन्ही सब मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। तो वही कुछ पटवारी ने बताया कि किसानों और स्कूली बच्चों को ज्यादा तकलीफ ना हो इसलिए शनिवार तक हड़ताल में जाने से पहले के बहुत सारे कार्य हम लोग कर चुके थे। बहरहाल पटवारी के हड़ताल में चले जाने से राजस्व से संबंधित कई सारी कठिनाइयों का सामना आम नागरिकों को करना पड़ेगा खासकर किसानों को और छात्र-छात्राओं को जिन पर उनसे संबंधित बहुत सारी कार्य रहता है। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा राजस्व पखवाड़ा भी चलाया जा रहा है ऐसे में जब पटवारी ही शामिल नहीं होंगे तो राजस्व शिविर में कैसे आम जन कि समस्याओं का समाधान होगा।
