पटवारियों के प्रांतव्यापी आंदोलन का समर्थन-कल तृतीय वर्ग भी पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपेगा -तहसीलदार भी मारपीट के विरोध में हड़ताल करेंगे-विजय झा

रायपुर‌।छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बने 100 दिन से अधिक समय व्यतीत हो जाने, 100 दिन की मोदी की गारंटी होने, तथा लोकसभा विधानसभा चुनाव के आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याएं यथावत है। अब कर्मचारी आंदोलन की राह पकड़ने लगे हैं‌। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि पटवारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया गया है। बारंबार भुईयां में गड़बड़ी, कंप्यूटर सुविधा न मिलने व सीधे पटवारी को दोषी मानकर कार्रवाई करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है‌ श्री झा ने बताया है कि दूसरी ओर कल 10 जुलाई को दोपहर भोजन अवकाश में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्र के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालय में भोजन अवकाश में 10 सूत्रीय मांगों तथा राजधानी में 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदर्शन कर कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसमें पदोन्नति, मध्य प्रदेश की भांति 300 दिवस के अवकाश नगदी कारण, अनुकंपा नियुक्ति में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति संहित रायपुर राजधानी में धरना स्थल तूता से हटाकर नगर निगम सीमा में हस्तांतरित करने की एक मांग अतिरिक्त जोड़ी गई है। श्री झा ने बताया है कि महासमुंद जिले में नायक तहसीलदार श्री युवराज साहू को कलर पड़कर मारपीट करने के विरोध में प्रदेश के राजस्व प्रशासनिक सेवा संघ के तहसीलदार भी दो दिवसीय आंदोलन आज से प्रारंभ करेंगे। श्री झा ने अपील की है कि पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *