विद्यालयों के बीच साझेदारी को लेकर संकुल स्तरीय मंथन


पाटन। संकुल केन्द्र झीट में दो विद्यालयों के बीच बेहतर साझेदारी को लेकर संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयक द्वारा समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विभाग के संस्था प्रमुखों का बैठक लिया गया । बैठक में संकुल समन्वयक सुशील कुमार सूर्यवंशी ने ट्यूनिंग आफ स्कूल के बारे में शासन व विभाग द्वारा जारी निर्देश के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुए, संकुल अन्तर्गत आने वाले शासकीय व अशासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच उनके पसंद अनुसार जोड़ी का निर्माण कराया । साथ ही इसके मूल उद्देश्य का उल्लेख करते हुए बताया कि बेहतर शैक्षिक वातावरण के निर्माण में स्कूलों के बीच साझेदारी एक महत्वपूर्ण टूल्स है के आशय को स्पष्ट करते हुए कैसे बच्चे, पालक,व शिक्षक एक दूसरे के विद्यालय में जाकर एक दूसरे के अच्छाई को अपनाकर , अपने विद्यालय को संवर्धित करते हैं, एक बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करते हैं को स्पष्ट किया। चर्चोपरांंत फालोअप लेने संकुल स्तर पर मासिक समीक्षा की व्यवस्था किया गया। जिसमें साझेदारी हेतु चयनित विद्यालय भ्रमण के बाद विद्यालय में आया बदलाव को साझा करेंगे।
संकुल प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे द्वारा प्रशासनिक कसावट पर चर्चा करते हुए समय का पालन व लर्निंग आउट कम केन्द्रित शिक्षण हो, को लेकर सभी संस्था प्रमुख को निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यार्थी विकास सूचकांक, स्तर निर्धारण एवं स्तरानुसार शिक्षण पर जोर देते हुए रेमिडियल पर भी कार्य हो के लिए समय का नियोजन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *