दुर्ग। आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौरा संकुल केंद्र धनोरा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शाला प्रबंधन ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मनहरण लाल साहू ,सरपंच मनीष साहू , सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर बंजारे , पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठीका श्रीमती पुष्पा सिंह, खमरिया के प्रधान पाठीका श्रीमती संगीता मासीह , प्राथमिक शाला धनोरा के प्रधान पाठीका ,श्रीमती अंबिका सॉन्ग ,संकुल समन्वयक श्रीमती सुमन प्रधान की उपस्थिति में शाला की प्राचार्य नीलिमा गजपाल के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा पहली ,कक्षा छठवीं और कक्षा नवी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का कुमकुम लगाकर ब मीठा खिला कर स्वागत किया । नव प्रवेशी बच्चों का हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया, जिससे वह बहुत प्रफुलित एवं शाला आने के लिए उत्साहित हुए।

इस अवसर पर चंद्रशेखर बंजारे, मनीष साहू एवं मनहरण साहू के आशीर्वचन के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के एवं विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रवेश उत्सव के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें मनोहरण साहू के द्वारा कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में विभिन्न संकायों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले एवं कक्षा दसवीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाला की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
