केशव शर्मा की रिपोर्ट….
देवरीबंगला / लोकसभा चुनाव में विजय होने के पश्चात सांसद भोजराज नाग का प्रथम आगमन गुण्डरदेही विधानसभा के खेरथा मण्डल में हुआ जहां उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया बाईक रैली व नगर भ्रमण पश्चात सांसद ने बस स्टैण्ड मार्री बंगला स्थित शीतला मंदिर में पुजा अर्चन की जहां उन्होने स्थानीय बैगा फिरतू राम व भगवती ठाकुर का सम्मान भी किया। उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव महाभारत की तरह था जिसमें धर्म और अधर्म की लड़ाई थी पुरे अधर्मी एक साथ मिलकर भाजपा और मोदी जी को हराना चाहते थे लेकिन अंततः जीत धर्म की हुई। कांकेर लोकसभा में इवीएम विवाद पर उन्होने कहा कि जब कांग्रेसी हारते हैं तो इवीएम पर सवाल उठाते हैं हमें लोकतंत्र और चुनाव आयोग के पर पुरा भरोषा है। कांग्रेसी चाहे तो पुरे मशीनों की जांच और गिनती फिर से करा लें जीत हमारी ही होगी क्योंकी हमें जनता के जनादेश पर भरोसा है। उन्होने कहा कि आपने मुझे चुना है क्षेत्र की बात व समस्या को अब मैं दिल्ली में सदन में रखूंगा। विकास की योजना अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के हिसाब से बनेगा। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति अभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बालोद जिला के सभी कार्यकर्ताओं व जनता ने हमें भरपूर आर्शिवाद दिया है विधानसभा की कमी को इस चुनाव में पुरा किया अब सांसद के रूप में हमारे पास जनप्रतिनिधि है। राज्य सरकार अपने किए वादे पुरा कर रही है अब केन्द्र सरकार की मदद से प्रदेश में विकास तीर्वगति से होगा। कांग्रेस राज में हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बहुत भेदभाव हुए अब उनके सम्मान होगा।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री चेमन देशमुख संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है चुनाव का मुद्दा भ्रष्टाचार नहीं था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इन दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा। अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम आज इस विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीते हैं सांसद के माध्यम से क्षेत्र की जनता की मांग अब सीधे दिल्ली तक पहुंचेगी।
मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने स्वागत भाषण एवं खेरथा मंडल के भौगोलिक स्थिति को बताया कि लोकसभा चुनाव में खेरथा मण्डल के गुण्डरदेही विधानसभा व डौण्डीलोहारा विधानसभा के कुल 105 बुथ से 5200 मतों का लीड मिला है। कई बुथों में बहुत कम अंतर से हम पिछे भी रहे। उन्होने सासंद से अघोषित बिजली कटौती रोकने, तहसील में अनुविभागीय अधिकारी व जमीन पंजीयन सहित तहसील में पूर्ण सेटअप प्रदान करने की मांग रखी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेक शुक्ला ने गुण्डरदेही विधान मे लोक सभा चुनाव मे जीत के लिए कार्यकर्ताओ को आभार किया।सासंद के आभार एवं स्वागत कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल साहू, देवेंद्र जायसवाल, महामंत्री छोटू राकेश यादव, नरेश यदु, अभिषेक शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, शिवकुमार धरमगुडे, हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, युवा अध्यक्ष टुमन साहू, भूनेश्वर ठाकुर, सरोज गंगबेर, माया चंद्राकर, पूर्व सरपंच भूनेश्वरी ठाकुर, संतोषी भूआर्य, पुनिया ठाकुर, उत्तम साहू, दिनेश भूआर्य, रामलाल नायक, अरविंद सुराना, निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, राधेश्याम देवांगन, रवि साहू, संदीप वाचपाई, संतोष देवांगन, डिलेश्वर मुन्डा, मोहित साहू, छक्कन साहू, भूनेश्वर साहसी, रामप्रसाद साहू, हेमंत देवांगन, गजेन्द्र सिन्हा, गजेंद्र चौधरी, संतोष जैन, संदीप देवांगन, भीषम पटेल, भोला गोयल, हेमनाथ ठाकुर, यादराम साहू, सहित शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंजोक, बुथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
