पहली बरसात में ही आलीखुंटा की गली में चलना हुआ मुश्किल

केशव शर्मा की रिपोर्ट…..

देवरीबंगला / ग्राम पंचायत आलीखुंटा की उदासीनता से ग्रामीण हलकान है। ग्राम की प्रमुख गलियों में पहली बरसात से ही कीचड़ हुआ दलदल के कारण ग्रामीणों का आना जाना मुश्किल हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री के विधानसभा का प्रमुख गांव विकास में लगातार पिछड़ता जा रहा है। ग्रामीण किशोरी लाल उर्वासा कमलेश भंडारी तथा गोविंद साहू ने बताया कि लगातार कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से ग्राम की गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण की मांग की जा रही है। ग्राम आलीखुंटा कई वर्षों तक अन्य पंचायत का आश्रित गांव था। अब पंचायत मुख्यालय बनने के बाद भी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीण हलकान है। ग्राम के केशव साहू, भानुराम उर्वासा,सैनुक चनाप, सौरभ गुप्ता ने स्कूल तथा आंगनबाड़ी जाने वाले मार्ग की मरम्मत कर उर्मि कारण की मांग की है। लगभग यही स्थिति विमल साहू के घर से विनोद मानिकपुरी के घर तक तथा स्कूल से सड़क तक गली की स्थिति भी बेहद खराब है। पंचायत की लगातार निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण बिसंभर साहू, चमारराय चिराम, गोविंद साहू, भागवत राम बढाई, शत्रुघ्न बढाई ने ग्राम की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *