पाटन.छत्तीसगढ़ में आज चल रहे पेड़ लगाओ महाअभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से प्रदूषण का स्तर बढ़ते जा रहा है जिसके रोकथाम के लिए हमे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना आवश्यक है साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा भी उतना ही आवश्यक है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। खंड विस्तार प्रशिक्षक बीएल वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ ही जन्मदिन ,सालगिरह व अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करना चाहिए। मौके पर प्रमुख रूप से केके वर्मा, चन्द्रकान्ता साहू,आभा तिवारी, टीमन साहू,लक्ष्मीनारायण, श्रीमती एस साहा, के दत्ता, पी.एफ.खान सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के स्टॉफ उपस्थित रहे।
