इंजीनियरिंग एवं पोलीटेक्निक राजपत्रित एसोसिएशन के सदस्यों ने शासकीय पोलीटेक्निक जांजगीर चांपा परिसर में रोपे पौधे


चांपा। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के पौधारोपण अभियान के अंतर्गत छाया एवं फलदार पौधे संस्था परिसर में रोपकर सदस्य हिमांशु डहरिया का जन्म मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने हिमांशु डहरिया जी को शुभकामनाएं दी और एसोसिएशन के पौधारोपण अभियान को सतत आगे बढ़ाने की सलाह दी। सदस्यों ने अवगत कराया कि पौधारोपण अभियान में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जिसमें आम अमरूद एवं जामुन के प्रमुख हैं जो बड़े होकर
फल एवं छाया देंगे। इस कार्यक्रम में जयंत कुमार राय, हिमांशु डहरिया, प्रवीण किंडो, मृत्युंजय साहू, मनीष साहू, सुश्री धर्मलता साहू, सुश्री पूजा प्रधान , श्रीमती इंदुप्रभा कंवर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *