पाटन.वृक्षों को बचाओ, पौधों को लगाओ की पहल करे तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा। क्योंकि वृक्ष ही हैं, जो बारिश को धरती पर लाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति को प्राण वायु देने में भी सहायक होते हैं। पेड़ कार्बन-डाई-ऑक्साइड को खींचते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। परन्तु पेड़ों के कटाई के कारण कार्बन-डाई-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है और ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ओज़ोन परत को नुकसान पहुंच रहा है और कैंसर जैसी भयानक बीमारियों ने मनुष्य जाती को अपनी चपेट में लिया है। और बहुत सारे फायदे पेड़ हमें देते हैं फिर भी हम उन्हीं को काट रहे हैं इसलिए दोस्तों हमें इन्हे बचाना है। उक्त बातें दरबार मोखली के सरपंच आशीष बंछोर ने कहा।
आज पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गौठान एवं ग्राम पंचायत भवन में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दरबार मोखली के सरपंच आशीष बंछोर, उपसरपंच श्रीमती संगीता वर्मा , सचिव डुलेस्वरी देशमुख, पंच रामचंद्र वर्मा,संतोष वर्मा , जितेंद चंद्रवंशी, रमन वर्मा, श्रीमती गंगा वर्मा, पटवारी जशवंत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती रेखा बंछोर , श्रीमती जीवनलता बंछोर, श्रीमती सरोज़ बंछोर, रोजगार सहायक नेपाल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर कोमल महिलांग, तुलसी वर्मा ,देवधर यादव , सोमन गोस्वामी , भक्तुराम गायकवाड़, भास्कर वर्मा , शेष बंछोर , रमेश बंछोर, हिमांशु बंछोर, खोमलाल ढीमर, मोहन ढीमर, प्रकाश धीवर , प्रकाश बंछोर आदि उपस्थित थे ।

