पाटन. दुर्ग जिले में आज चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ पाटन के ब्लाक प्रवक्ता खेलेंद्र कुमार कुर्रे के नेतृत्व में संघ के सदस्यों व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन परिसर में पौधारोपण का कार्य किया इस अवसर पर डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से प्रदूषण का स्तर बढ़ते जा रहा है जिसके रोकथाम के लिए हमे अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना आवश्यक है साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा भी उतना ही आवश्यक है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। ब्लॉक प्रवक्ता के के कुर्रे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए साथ ही जन्मदिन ,सालगिरह व अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण करके उनका संरक्षण भी करना चाहिए। इस अवसर पर संघ के सक्रिय सदस्य आर के टंडन,बिष्णु प्रसाद देवांगन,नरेंद्र साहू,बसंत साहू व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के स्टॉफ विवेक साहू,के के वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
