छुरा@@@@@पत्रकार एवं धनंजय टाइम्स दैनिक अखबार के संपादक स्व.मनोज सिंह ठाकुर (बल्ला) जिनका गत सोमवार को आकस्मिक निधन महासमुंद के निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गया। मनोज सिंह ठाकुर के निधन पर बुधवार को छुरा विश्राम गृह मे क्षेत्र के पत्रकारो द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे उनके चित्र पर फूल और गुलाल लगाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा मे पत्रकार अशोक दीक्षित,यशवंत यादव,अजय दीक्षित,तेजस्वी यादव,उज्जवल जैन,रेवेन्द्र दीक्षित कुलेश्वर सिन्हा, प्रकाश कुमार यादव,मेष नंदन पाण्डेय, विकास कुमार ध्रुव,गोल्डन यादव,चंद्रहास निषाद,मनोज गोष्वामी,मोती पटेल,येंगेश्वर जांगड़े, धर्मेंद्र यदु,राकेश देवांगन,अजय देवांगन शामिल हुवे।
धनंजय टाइम्स के सम्पादक मनोज सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन से पत्रकार साथी हतप्रभ
