रायपुर ,समाज कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की उपस्थिति में महिला मंच सदस्यों की बैठक आहूत की गई। विप्र नगर महिला मंच का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुने गए पदाधिकारी निम्नानुसार है– प्रभारी कविता शर्मा , अध्यक्ष सोनिया शर्मा, उपाध्यक्ष रीता शर्मा, ममता पांडे, श्रद्धा उपाध्याय, सचिव रश्मि दीवान, गायत्री शर्मा, रश्मि अवस्थी, सह सचिव लीला ओझा, रश्मि शर्मा, संगठन सचिव रंजना तिवारी, उषा चौबे, कार्यकारिणी सदस्य ज्योति शर्मा, सुनीता शर्मा, शहर प्रचार सचिव ज्योति त्रिपाठी, ऋषिका शर्मा, सचिव कविता शर्मा तथा संगठन सचिव सोनिया शर्मा चयनित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया एवं बधाई दी।
विप्र नगर में महिला मंच सर्व ब्राह्मण समाज का गठन
