उतई व सेलूद के विद्युत वितरण केंद्र के ठेका श्रमिकों को दो महीने से नही मिल रहा वेतन

  • ठेका श्रमिको के हड़ताल में चले जाने से काम हो रहा प्रभावित

पाटन। विद्युत वितरण केंद्र उतई एवं सेलूद के सभी ठेका श्रमिक दो माह से वेतन नहीं मिलने एवं वेतन से P F कटौती नहीं होने के कारण हड़ताल पर बैठ गए हैं। ठेका श्रमिको के हड़ताल में चले जाने से उतई एवं सेलूद विद्युत वितरण केंद्र में बिजली लाइन सुधार कार्य प्रभावित हो रहा है। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत की आवश्यकता होती है। पिछले कुछ दिनों से मौषम ने करवट ली है शाम होते ही आंधी तूफान शुरू हो जाता है। जिसके बाद बिजली बंद हो जाती है। बिजली विभाग में नियमित कर्मचारियों की कमी होने से ठेका श्रमिको के भरोसे ही लाइन फाल्ट में सुधार किया जाता है लेकिन ठेकेदार द्वारा उनके मेहनताना पिछले दो महीने से नही दिए जाने से अब श्रमिकों को हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।

जिनमे प्रमुख रूप से संतराम ठाकुर ,सन्नी ठाकुर, खुमान ठाकुर, हरीश ठाकुर,छत्रपाल साहू, आदित्य ठाकुर, अमन साहू,सुशील डहरिया,दिनेश ठाकुर,मनीष वर्मा,ताम्रध्वज ठाकुर, राजू लाल साहू, भूषण पारकर,नागेश ठाकुर ,आशीष जांगड़े, जय कुमार साहू,एश्वर्य देवांगन, डिकेंद्र ठाकुर, दिग्विजय सिंह ठाकुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *