पाटन। ग्राम महुदा मे शनिदेव महराज की जयंती धुमधाम से मनाया गया। वही भक्तो द्वारा न्याय प्रिय देवता को तिल का भोग व सरसो की तेल से अभिषेक ग्राम पुरोहित गिरधर प्रसाद शर्मा द्वारा पुरे विधी विधान से किया गया। शनिदेव मंदिर मे दिन भर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। पुजा पाठ उपरांत पंचमुखी हनुमान व शनिदेव महराज की आरती उपरांत भक्तो ने भंडारा का भी आयोजन किया। मंदिर प्रांगण में जय महमाया सेवा समिती द्वारा जस भजन एवं तुलसी मानस मंडली द्वारा रामचरित मानस पाठ के पश्चात समापन हुआ। मौके पर प्रमुख रूप से राकेश ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आशु चद्रवंशी ,भागवत राम पटेल, कामता पटेल, परस राम साहू, पवन साहू, नरेंद्र साहू पोषण सेन, घनश्याम चौहान, राधे साहू, भगवानी साहू, पवन साहू,इंदरमन साहू, जोहित साहू,दयालु सिंहा, कामता निर्मलकर, नरसु सेन,नोहर यादव, प्रहलाद चौहान, सुरेश चक्रधारी,नोहर साहू, गीतालाल साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
महुदा के शनिदेव मंदिर में सरसों की तेल से शनिदेव का हुआ अभिषेक
