पर्यावरण को दूषित होने से बचाना हम सबकी जवाबदारी है- मोनू साहू

पाटन. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम अमलेश्वर के वुड आइलैंड कालोनी में जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू एवं कालोनी के लोगों ने मिलकर जगह-जगह पेड़ लगाकर नागरिकों से पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश को घर-घर तक पहुचाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा पेड़ लगाकर हम खुद अपने ऊपर उपकार करते है। भागदौड़ की जीवन मे हम सब अपने निजी स्वार्थ के।लिये पेड़ो कटाई कर पर्यावरण संतुलन को खुद बिगाड़ रहे है। कोरोना वाइरस संक्रमन को फैलने से रोकने के।लिये लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण शुध्द हो गया था। जैसे ही अनलॉक हुआ एक बार फिर लोग अपने पुराने दिनचर्या में लौट गए । कोरोना वायरस से लोगो को कई प्रकार की सिख लेनी चाहिए। मानव समाज को अभी भी सुधरने का मौका है। हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ करेंगे तो प्रकृति की मार को शायद हम सहन नही कर पाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *