गरियाबंद जिले के कोसमी के जंगल मे अवैध रूप से खेत बना रहे वाहन जप्त

गरियाबंद. वन मंडल के नवागढ़ परिक्षेत्र के ग्राम कोसमी में बड़े झाड़ के जंगल के कक्ष क्रमांक 702 में अवैध रूप से रायपुर निवासी स्वपन मण्डल एम एस मछली कंपनी के मालिक द्वारा खेत बनाया जा रहा था। खेत बनाने के लिए जेसीबी व चैन पोलिंग मशीन से बड़े झाड़ के जंगल मे कई छोटे बड़े पेड़ो को नुकसान कर खुदाई कर खेत बनाया जा रहा था। साथ ही वहां से निकलने वाली मिट्टी को ट्रक से जंगल के अंदर खेत का मेढ़ बनाये जा रहे थे।
वन विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो नवागढ़ वन परिक्षेत्र रेंजर तुलाराम सिन्हा अपने स्टाप के साथ पहुंच कर काम को बंद करा कर तीनो वाहन और उनके चालको के नाम से कार्यवाही किया गया। रेंजर द्वारा जब तीनो वाहनों को गरियाबन्द में ले जाने कहा गया तो वहां पर अवैध रूप से काम कर रहे उस कंपनी के एक व्यक्ति द्वारा बोला गया कि आप वाहन नही ले जा सकते हमारे मालिक ने मना किया है ।
तब वन विभाग के अधिकारियों ने दर्रीपारा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस बल के साथ तीनो वाहनों को जप्त कर विभाग द्वारा अपने कब्जे में रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *