पाटन. जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम गोंड़पेंड्री के वार्ड क्रमांक 11 और 12 के नवयुवकों द्वारा अपने गली मोहल्ले के कीचड़ को साफ कर ग्रामीणों को स्वकच्छता का संदेश दिया। युवकों ने कहा अपने गली की नियमित साफ सफाई रखना हम सबकी जवाबदारी है। गली में साफ सफाई रखने से बरसात के।मौसम में होने वाली कई प्रकार के।मौसमी बीमारियों से बच सकते है। पानी के ठहरने से मच्छर आदि पनपते है। जिस मलेरिया हो सकती है। कीचड़ होने से गली में चलने में भी परेशानी होती थी। सब मिलजुलकर काम करने से कुछ घंटों में ही गली पूरी तरह से साफ सुथरा दिखने लगा । युवकों द्वारा की गई काम की मोहल्लेवासियों ने जमकर तारीफ किया।
