पाटन,, गुरुवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डी.आर.एस. स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन के द्वारा विद्यार्थियों उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था प्रमुख श्रीमती वेलेंटीना मसीह ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 97.50%- रहा | 41 बच्चों में से 34 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में से उत्तीर्ण किये। हिमांशु सिन्हा (92.50%) प्रथम , खुशी सिन्हा (90.50%) द्वितीय ,खुशी वर्मा (89.5%)का तृतीय स्थान रहा। प्राचार्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। समस्त शिक्षकगण को उनके मेहनत के लिए भी बधाई दी और ऐसे ही बच्चों पर मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपील की।सेजेस पाटन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पालकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिये।
स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन का उत्कृष्ट प्रदर्शन 97.50 प्रतिशत रहा रिजल्ट,
